जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ओजीडब्ल्यू को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया: पुलिस

एसएसपी राजौरी अमृतपाल सिंह ने कहा कि पिछले दो महीनों में राजौरी में पांच कुख्यात ओजीडब्ल्यू को कानून की धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है।

राजौरी, 2 अगस्त : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक आतंकी संगठन के एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उसे हिरासत में लिया गया है। खवास तहसील के गदयोग गांव के निवासी मोहम्मद इकबाल के बेटे मोहम्मद अल्ताफ को समाज के लिए खतरा पैदा करने वाले उसके गैरकानूनी कामो को रोकने के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा प्रस्तुत एक लिखित दस्तावेज के बाद जिला मजिस्ट्रेट राजौरी द्वारा एकआदेश पारित करने के बाद अल्ताफ को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया था।

एसएसपी राजौरी अमृतपाल सिंह ने कहा कि पिछले दो महीनों में राजौरी में पांच कुख्यात ओजीडब्ल्यू को कानून की धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ