'2022-23 के दौरान 60 लाख युवाओं ने खेल गतिविधियों में भाग लिया,

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रीनगर तथा गांदरबल जिलों में 100 प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए है गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा राज्यसभा में प्रस्तुत किए गए आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, सरकार ने विभिन्न योजनाओं का कार्यान्वयन शुरू कर दिया है जो पिछले कई दशकों से लंबित थीं। त्राल लिफ्ट सिंचाई योजना 1979 में 6.1 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर शुरू हुई थी। इस योजना को पीएमकेएसवाई-एआईबीपी के तहत 170.50 करोड़ रुपये में संशोधित किया गया था, तथा 5122 हेक्टेयर की सिंचाई क्षमता के उपयोग के साथ पूरा किया गया है। झेलम नदी तथा उसकी सहायक नदियों (चरण- I) की व्यापक बाढ़ प्रबंधन योजना काफी हद तक पूरी हो चुकी है। परियोजना के पूरा होने से संगम बिंदु पर झेलम नदी की वहन क्षमता 31,800 क्यूसेक से बढ़कर 41,000 क्यूसेक हो गई। राज्य मंत्री ने कहा, "काम प्रगति पर है, जिसे 2024-25 के दौरान पूरा करने तथा झेलम नदी की बाढ़ वहन क्षमता को 41,000 क्यूसेक से बढ़ाकर 60,000 क्यूसेक करने का लक्ष्य है। मंत्री ने कहा सभी गांवों को कवर करते हुए कुल 6379 पंचायत पानी समितियां गठित की गई हैं जो सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।

0 टिप्पणियाँ