
गांदरबल,1 अगस्त: 1 जुलाई को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 4 लाख यात्री अमरनाथ गुफा मंदिर के अंदर दर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष अब तक कुल 3,98,500 यात्री अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं जो पिछले वर्ष की संख्या को पार कर गया है। यात्रा के अंत तक आने वाले दिनों में संख्या में वृद्धि होने की संभावना है हालांकि यात्रा के पहले तीन हफ्तों की तुलना में अंतिम कुछ दिनों में संख्या में कमी आ रही है। इस वर्ष बेहतर प्रबंधन तथा सुविधाओं ने यात्रा को अधिक आरामदायक तथा सुचारू बना दिया है।
इस बीच, कुल 1006 अमरनाथ यात्री मंगलवार को यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम तथा बालटाल शिविरों के लिए रवाना हुए। मंगलवार सुबह 624 यात्री 19 वाहनों में पहलगाम के लिए रवाना हुए तथा 382 यात्री 26 वाहनों में बालटाल के लिए भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए।रास्ते में उन्हें पहलगाम तथा बालटाल में उनके संबंधित शिविरों तक जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों तथा अर्धसैनिक बलों द्वारा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा प्रदान की जाती हैं।

0 टिप्पणियाँ