बारामूला में लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार: पुलिस

पुलिस स्टेशन बारामूला में भारतीय शस्त्र अधिनियम तथा यूए (पी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था


श्रीनगर, 2अगस्त : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को बारामूला के आजादगंज इलाके में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो हाइब्रिड आतंकवादियों को हथियार गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया।  एक पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि दोनों को नाका चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जबकि यूए (पी) अधिनियम तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बारामूला शहर में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में एक विशेष सूचना पर, जो आगामी स्वतंत्रता दिवस 2023 के मद्देनजर शहर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं, बारामूला पुलिस, 53 बीएन सीआरपीएफ तथा सेना 46 आरआर के संयुक्त बलों ने आजादगंज ओल्ड में एक एमवीसीपी तैनात किया। दो संदिग्ध व्यक्ति जो आज़ादगंज बारामूला की ओर आ रहे थे, उन्होंने संयुक्त नाका पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन चतुराई से उन्हें पकड़ लिया गया।

उनकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान, उनके कब्जे से एक मैगज़ीन समेत  पिस्तौल,  चार जीवित  राउंड तथा  एक ग्रेनेड बरामद किया गया  उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। दोनों की पहचान बंगला बाग बारामूला के अब्दुल मजीद के बेटे फैसल मजीद गनी तथा  बाग-ए-इस्लाम ओल्ड टाउन बारामूला के मोहम्मद अकबर गनी के बेटे नूरुल कामरान गनी के रूप में की गई।

बयान में कहा गया  कि दोनों व्यक्ति हाइब्रिडआतंकवादी हैं तथा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं उन्होंने आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बारामूला शहर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार तथा गोला-बारूद इकठ्ठा किया था। पुलिस स्टेशन बारामूला में भारतीय शस्त्र अधिनियम तथा यूए (पी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ