एनडीपीएस अधिनियम के तहत 198 मामले दर्ज, 2023 में बारामूला में 305 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: पुलिस

: पुलिस


श्रीनगर, 1 अगस्त: पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 198 मामले दर्ज किए गए हैं तथा  चालू वर्ष के दौरान 305 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि बांदीपोरा में एक ड्रग तस्कर के दो बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां जारी एक बयान में कहा कि चालू वर्ष के दौरान बारामूला में ड्रग तस्करों की लाखों रुपये की संपत्ति भी कुर्क की गई है।उन्होंने कहा कि पुलिस ने 45 सर्वाधिक वांछित ड्रग तस्करों सहित 305 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि 35 आदतन ड्रग तस्करों पर पीआईटी-एनडीपीएस तथा पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ भी बरामद किया।

बारामूला जिले के पट्टन, क्रेरी तथा कमलकोट इलाकों में ड्रग तस्करों की 68.05 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें दो घर, दो वाहन तथा 41.72 लाख रुपये शामिल हैं। बांदीपोरा में, पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत बांगर मोहल्ला हाजिन के ड्रग तस्कर इरशाद अहमद वानी के 23,174 रुपये की बचत वाले दो बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था।उन्होंने कहा कि ये सारी बचत नशीले पदार्थों की बिक्री के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित की गई थी। पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर गांव बुठू तथा  उसके आस-पास के इलाकों में भांग नष्ट करने का अभियान चलाया तथा 3 कनाल वन भूमि पर भांग की खेती को नष्ट कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ