श्रीनगर: उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-ची फ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।
यहां जारी एक बयान में, एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल के साथ वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की और अमरनाथ यात्रा, 2023 के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी।
एलजी ने जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने तथा शांति बनाए रखने में सेना की भूमिका पर प्रकाश डाला।
जीओसी 15 कॉर्प्स लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला तथा जीओसी 16 कॉर्प्स लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन उत्तरी कमान के ओजी-इन-सी के साथ थे।


0 टिप्पणियाँ