राजौरी: थानामंडी के भंगई इलाके में एक कार खाई में गिर गई तथा उसमें आग लग गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि पंजीकरण संख्या JK02T 7177 वाली कार थानामंडी-भंगई रोड पर चल रही थी, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण कार खाई मे गीर गयी तथा कार में आग लग गयी। कार में सवार पांच लोगों को चोटें आई हैं तथा कार राख में तब्दील हो गई।
घायलों को उप जिला अस्पताल थानामंडी में भर्ती कराया गया है। बाद में तीन घायलों को जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल राजौरी में स्थानांतरित कर दिया गया।
घायलों में थानामंडी निवासी निसार अहमद, शाहिद हामिद, साहिल अहमद शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ