जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ ने पाक घुसपैठिए को मार गिराया

बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला है।


जम्मू, 1 जून: जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गुरुवार को बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।

सुरक्षाबल ने कहा, "गुरुवार तड़के सतर्क बीएसएफ जवानों ने सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी।"

"उसे सैनिकों द्वारा चुनौती दी गई थी लेकिन घुसपैठिया सीमा की बाड़ की ओर बढ़ता रहा। सैनिकों के बार - बार हिदायत देने पर भी जब वह नहीं रुका तब सैनिको ने उसे  गोली मार दी।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ