पुलिस ने श्रीनगर के डीडीसी सदस्य के खिलाफ 'गलत तरीके से रोकने' के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की

यह कार्रवाई श्रीनगर के दो निवासियों द्वारा हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई है


श्रीनगर, 31 मई : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डीडीसी सदस्य एजाज हुसैन के खिलाफ 'गलत तरीके से रोकने तथा स्वेच्छा से चोट पहुंचाने' के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

यह कार्रवाई श्रीनगर के दो निवासियों द्वारा हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई है।

श्रीनगर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा "नाजिम हुसैन भट और इमदाद अली मीर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, डीडीसी सदस्य एजाज हुसैन राठेर के खिलाफ पंथाचौक पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 51/2023 आईपीसी की धारा 323,341 दिनांक 30.05.2023 को गलत तरीके से रोकने तथा स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के अपराधों पर दर्ज किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ