
अनंतनाग 30 मई : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने एक गैर-मुस्लिम मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। मजदूर की हत्या 29 मई की रात उस समय की गई जब वह दूध लेने बाजार जा रहा था।
पुलिस ने कहा कि मजदूर की पहचान जम्मू क्षेत्र के उधमपुर जिले के रहने वाले दीपू के रूप में हुई है, जो जंगलात मंडी इलाके में एक सर्कस में काम करता था। इस सर्कस को सुरक्षा प्रदान की गई थी। सर्कस से जुड़े लोगों की भी अपनी सुरक्षा होती थी। मजदूर की हत्या की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।

0 टिप्पणियाँ