'बरामद की गई संपत्ति के कुछ हिस्से के चोरी का होने का संदेह है लेकिन मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल जांच के दौरान स्पष्ट होगा।'
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बयान में कहा कि डीएसपी मुख्यालय मुदस्सिर हुसैन के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने राजौरी शहर के नब्बन मोहल्ला के पास वार्ड 10 में स्थित एक घर पर छापा मारा।
छापेमारी कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गयी
पुलिस ने आगे कहा कि रजौरी में वार्ड 10 निवासी अजीज अहमद उर्फ सोनू चीनी के रूप में पहचाने गए स्थानीय व्यक्ति के घर पर छापेमारी की गई।
बयान में आगे कहा गया है कि छापेमारी के दौरान घर में गहन तलाशी ली गई, जिसमें 11 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, 1,16,130 रुपये (एक लाख सोलह हजार तीस रुपये) मूल्य की नकदी, इकतीस मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें , तीन कैमरे, तीन मोटर, चार एम्पलीफायर, एक इन्वर्टर, एक स्टेबलाइजर तथा एक स्पीकर बरामद किया गया है।
अजीज अहमद उर्फ सोनू चीनी के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला राजौरी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी 247/2023 यू / एस 8/21/22/27-ए एनडीपीएस अधिनियम में दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि बरामद संपत्ति का कुछ हिस्सा चोरी की प्रकृति का होने का संदेह है लेकिन मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल जांच के दौरान स्पष्ट होगा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति राजौरी कस्बे के इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में कुख्यात हो रहा था तथा युवाओं को नशे की ओर आकर्षित कर रहा था।
एसएसपी राजौरी, अमृतपाल सिंह ने कहा कि युवाओं तथा युवा पीढ़ी को ड्रग्स और नशीले पदार्थों के जाल में गिरने से बचाने के लिए घर पर माता-पिता की निगरानी निवारक उपाय का पहला लेकिन सबसे शक्तिशाली तरीका है।
एसएसपी राजौरी ने माता-पिता तथा अभिभावकों से अपने बच्चों के प्रति रोकथाम की पहली परत बनने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं में नशे के प्रसार को रोकने में माता-पिता तथा अभिभावकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
पेडलिंग में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राजौरी पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, एसएसपी राजौरी, अमृतपाल सिंह (आईपीएस) ने कहा कि पेडलर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है तथा उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

0 टिप्पणियाँ