भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नार्को टेरर की कोशिश कर रहे तीन लोगो को गिरफ्तार किया


पुंछ 31 मई: पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद सेना ने बुधवार को गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारियों ने कहा कि सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखने के बाद गोलीबारी की। इलाके में सघन तलाशी शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि गुलपुर सेक्टर के करमारा गांव में सुबह करीब चार बजे गोलीबारी की सूचना मिली लेकिन किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमा पार से इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बाद सेना के जवानों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारियों ने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है तथा अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुंछ के गुलपुर सेक्टर में करोड़ों रुपये की बड़ी नार्को आतंकी खेप बरामद की गई है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने घटनास्थल से हेरोइन, स्वचालित हथियार तथा ग्रेनेड बरामद किए हैं तथा तीन संदिग्धों को पकड़ा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ