अब तक बरामद हुए करोड़ों के नशीले पदार्थ, हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक
सैनिकों द्वारा यह अभियान आगे गुलपुर में नियंत्रण रेखा पर शुरू हुआ जब अग्रिम स्थानों पर तैनात सेना के जवानों ने कुछ संदिग्धों की संदिग्ध गतिविधि देखी जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई।
इसके तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई तथा सघन तलाशी शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान दो संदिग्धों को अब तक जीवित पकड़ा गया है तथा तीसरे को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पुंछ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तलाशी के दौरान दो पिस्टल, गोलियों के साथ एक एके राइफल, कुछ विस्फोटक तथा करोड़ों में चल रहे नशीले पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की गई है।
अधिकारियों ने कहा कि इलाके में तलाशी चल रही है तथा और अधिक बरामदगी की संभावना है। सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा अभियान पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ