गणतंत्र दिवस: एडीजीपी कश्मीर, विजय कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया

1997 बैच के IPS अधिकारी, विजय कुमार ने कश्मीर क्षेत्र में विभिन्न पदों पर कार्य किया।     

श्रीनगर, 24 जनवरी: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कश्मीर, विजय कुमार (आईपीएस) को "विशिष्ट सेवाओं" के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, पुलिस और सीएपीएफ के लिए सर्वोच्च सेवा पदक है। यह राज्य तथा केंद्रीय पुलिस या सुरक्षा संगठनों में कम से कम 25 वर्षों तक सेवा करने वाले व्यक्तियों को लंबी और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

1997 बैच के एक आईपीएस अधिकारी, कुमार ने पहले कश्मीर क्षेत्र में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने डीआईजीपी नई दिल्ली रेंज, आईजीपी और आईजीपी छत्तीसगढ़ के रूप में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में भी काम किया है।

हाल ही में,भारत के चुनाव आयोग ने उन्हें 2018 में नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने तथा सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सीएपीएफ के मुख्य बल समन्वयक के रूप में उनकी भूमिका के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

ADGP कुमार कई वीरता पदक, मेधावी सेवा पदक, ECI द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार और COAS, GoC-in-C (उत्तरी कमान), DG CRPF और DGP J&K द्वारा प्रशस्ति पत्र के प्राप्तकर्ता भी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ