जम्मू, एक दिसंबर : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अधिकारियों नेआज गुरुवार को सांबा-मानसर रोड पर एक ट्रक चालक को लगभग 4 क्विंटल पोस्ता पुआल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान उधमपुर जिले के पांचारी निवासी अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है।
खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही करते हुए जम्मू के एक अधिकारी के नेतृत्व में ए एन टी एफ अधिकारियों की एक टीम हरकत में आई और जम्मू-पठानकोट राजमार्ग को जोड़ने वाले सांबा-मानसर रोड पर जांच के उद्देश्य से पंजीकरण संख्या जे के 21- 4771 वाले ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी ली गई ,तलाशी के दौरान ट्रक सेब से लदा हुआ पाया गया। जांच के दौरान, ए एन टी एफ ने अलग-अलग बैग में छिपाकर रखी गई लगभग 4 क्विंटल पोस्ता भूसी बरामद की ,सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक कश्मीर से पंजाब जा रहा था।
ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ