बेमिना में आग से पांच घरों को नुकसान, बच्चा घायल

श्रीनगर, 15 दिसंबर : श्रीनगर के बेमिना के मंसूर कॉलोनी इलाके में आग लगने की घटना में 3 आवासीय घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। एक नाबालिग लड़का आग की चपेट में आगया। जिसकी पहचान मोहम्मद आसिफ अहंगर नाम से की जा रही है। जिसे इलाज के लिए एसकेआईएमएस सौरा ले जाया गया। इस बीच, पुलिस ने पूरी घटना का ब्यौरा लिया। आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ