जेकेएएस के 8 अधिकारियों का तबादला, पदस्थापन

जम्मू, 14 दिसंबर : जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक छोटे से प्रशासनिक बदलाव के तहत तत्काल प्रभाव से जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा केआठ अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति का आदेश दिया है।

बशीर अहमद लोन, जेकेएएस, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट सुंबल को स्थानांतरित कर महाप्रबंधक, डीआईसी, कुलगाम के रूप में नियुक्त किया गया है, शूर्जील अली नाइकू, जेकेएएस, सहायक आयुक्त पंचायत, कुलगाम को पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उमेश शान, जेकेएएस, सहायक आयुक्त पंचायत, रियासी का तबादला कर उप निदेशक, पर्यटन, जम्मू लगाया गया है।

सैयद अल्ताफ हुसैन मुसवी, जेकेएएस, सहायक आयुक्त पंचायत बांदीपोर का तबादला कर उप-विभागीय मजिस्ट्रेट गुलमर्ग लगाया गया है। रिजवान असगर, जेकेएएस, सहायक आयुक्त पंचायत शोपियां का तबादला कर उपमंडल मजिस्ट्रेट, सुरनकोट लगाया गया है। वे अगले आदेश तक अपने कर्तव्यों के अलावा, सब-रजिस्ट्रार, सुरनकोट के पद का प्रभार भी संभालेंगे।

समीर अहमद जान, जेकेएएस, सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, गुलमर्ग का तबादला कर उन्हें डीआई सी, कुपवाड़ा का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। नईम उल निसा, जेकेएएस, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट, सुरनकोट, पुंछ, उप पंजीयक, पुंछ का अतिरिक्त कार्यभार संभालते हुए उन्हें सहायक आयुक्त पंचायत, पुंछ के पद पर नियुक्त किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ