श्रीनगर, 13 दिसंबर : जम्मू कश्मीर में रात में आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट आयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम ठंडा और शुष्क रहा क्योंकि मौसम विज्ञान कार्यालय ने शुष्क मौसम रहने की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई थी।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.2, पहलगाम में माइनस 3 और गुलमर्ग में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज़ किया। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 और लेह में माइनस 7.4 दर्ज़ किया गया।


0 टिप्पणियाँ