बारामूला में 4 जुआरी गिरफ्तार :

बडगाम, दिसंबर : बारामूला में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने सामाजिक अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए  4 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टे की रकम जब्त की। जुआरियों के पास से 1500 रुपये की सट्टा राशि और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। चारों जुआरियों को थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है जहां वे हिरासत में हैं। पुलिस स्टेशन पट्टन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले कि जांच शुरू की गई है।

पट्टन में जुए की गतिविधियों के बारे मुखबिर द्वारा मिली विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसआई अतहर परवाज़ी I/C पीपी मीरगुंड के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने विशिष्ट स्थल पर छापा मारा और 4 जुआरियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मोहम्मद यूसुफ भट के पुत्र शब्बीर अहमद भट, बशीर अहमद शेख के मोहम्मद इकबाल शेख, गुलाम नबी भट के पुत्र मोहम्मद अशरफ भट और गुलाम मोहम्मद वानी के पुत्र हिलाल अहमद वानी के रूप में हुई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ