जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सड़क दुर्घटना में हुई तीन लोगो की मौत

जम्मू, एक दिसंबर : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान  एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।ये हादसा उस  समय हुआ जब कठुआ जिले के बानी इलाके में बुधवार शाम को एक निजी वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया.

सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक वाहन 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। एक परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक,दो घायलों को बचा लिया गया है और उन्हें कठुआ शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है,जहा उनका इलाज़ किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ