श्रीनगर, 30 नवंबर : बुधवार को जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपराध शाखा में कार्यरत एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को कथित रूप से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने के जुर्म में निलंबित कर दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वरिंदर सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक संपत्ति विवाद को अपने पक्ष में निपटाने के लिए एक व्यक्ति से कथित रूप से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।
एसीबी ने कहा कि उसने दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने कहा था, उसे 11 नवंबर को त्रिकुटा नगर के बहू प्लाजा इलाके से रंगे हाथों पकड़ा गया था, जहां उसने शिकायतकर्ता से अपनी आधिकारिक कार में रिश्वत ली थी।'


0 टिप्पणियाँ