पट्टन में मिला संदिग्ध बैग, नष्ट किया गया: पुलिस

श्रीनगर, 14 दिसंबर: जम्मू कश्मीर पुलिस को आज बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन इलाके में एक संदिग्ध बैग मिला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि संदिग्ध बैग पट्टन इलाके में सड़क किनारे पड़ा मिला। खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए, और संदिग्ध बैग का पता लगाने के लिए बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। बिना कोई जोखिम उठाए संदिग्ध बैग को बीडीएस ने नष्ट कर दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ