उपराज्यपाल ने जनरल जोरावर सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जम्मू, 12 दिसंबर : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जनरल जोरावर सिंह को उनके 'शहादत दिवस' पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सिन्हा ने कहा कि जनरल सिंह दुनिया के महानतम सैन्य कमांडरों में से एक थे।

मनोज सिन्हा ने जनरल जोरावर सिंह के 'शहादत' दिवस के उपलक्ष्य में जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। इस अवसर पर बोलते हुए उपराज्यपाल ने जनरल जोरावर सिंह के जीवन और सैन्य अभियानों पर प्रकाश डाला। जनरल जोरावर सिंह ने अपनी अद्वितीय बहादुरी और सैन्य रणनीति से देश को गौरवान्वित किया है। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने ने कहा कि जनरल जोरावर सिंह वीरता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण इस बात का प्रमाण है कि बहादुरों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है और योद्धा के लिए अनंत संभावनाएं खुलती हैं। वह भारत की ताकत और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। जोरावर सिंह पीढ़ियों के लिए एक प्रतीक हैं क्योंकि उनका नाम मातृभूमि के लिए प्यार, सम्मान और बलिदान की एक मजबूत भावना पैदा करता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ