कश्मीर घाटी, लद्दाख में रात का तापमान फिर हिमांक बिंदु से नीचे चला गया

श्रीनगर, 26 नवंबर : बढ़ती हुई ठण्ड के चलते कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया। इसके बावजूद मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

श्रीनगर में शनिवार का न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से तीन डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग केअधिकारियों ने बताया कि, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कश्मीर घाटी और लद्दाख में रात का तापमान फिर से जमाव बिंदु से नीचे बना रहेगा।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में माइनस 10.6 और लेह में माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि भारी ठण्ड होने की आशंका जताता है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ