श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बनिहाल, 28 नवंबर : श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपारी इलाके में सोमवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई , जिसके चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गयी।

मीडिया के अनुसार संगलदान से जम्मू जा रही एक कार में चार लोग सवार थे , तभी अचानक चंपारी के प्रेम मंदिर में कार सड़क से फिसल कर खाई में जा गिरी और दुर्घटना ग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी केअनुसार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो और घायलों को जिला अस्पताल उधमपुर में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या चार हो गई।

मृतकों की पहचान सांगलदान के मुफ्ती जमालदीन, उनकी पत्नी हजीरा बेगम और उनके बेटे मुफ्ती अब्दुल हमीद और गुलजार मलिक के बेटे तदिल के रूप में हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ