भारतीय हस्तशिल्प निर्यात लगातार बढ़ रहा है: पीयूष गोयल

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने  कहा कि देश का हस्तशिल्प निर्यात लगातार बढ़ रहा है जो की व्यापर की दिशा में प्रगति को दर्शाता है और हस्तशिल्प किसी भी मशीन से बने उत्पादों से कहीं बेहतर साबित हो रहा है।

एक पुरस्कार समारोह के दौरान मंत्री पीयूष गोयल ने कारीगरों और हथकरघा श्रमिकों को सम्मानित किया , मंत्री ने यह भी कहा कि भारत 1 दिसंबर २०२२  को जी 20 की अध्यक्षता ग्रहण करने के लिए भी तैयार है, देश की हस्तकला और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध विरासत को विभिन्न लोगों को प्रदर्शित करने के पर्याप्त अवसर होंगे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सभी विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को उपहार में हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद देना पसंद करते हैं, जिनसे वह विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलते हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति जो समूह से संबंधित विभिन्न बैठकों में भाग लेने के लिए देश का दौरा करेंगे।भारतीय हस्तनिर्मित उत्पाद आत्मनिर्भर भारत का एक आदर्श उदाहरण हैं और सभी कारीगर भारत को "आत्मनिर्भर" बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ