आग की लपटों में कई घरों सहित मस्जिद का भी हुआ नुकसान
श्रीनगर, 5 नवंबर (IANS): दक्षिण कश्मीर,अनंतनाग जिले में वेरीनाग इलाके के कपरान में याकरबोरू बाला गांव में शनिवार को भीषण आग लग गई।
एक रिपोर्टों के मुताबिक गांव के एक आवासीय घर से आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया की देखते ही देखते नजदीक की कुछ गौशाला, एक मस्जिद के अलावा आस-पास के अन्य घरों में फैल गई।
अग्निशमन के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि ऐसा माना जाता है कि कम से कम पांच घर, एक मस्जिद और दो गौशाला आग की लपटों में फंस गए हैं। अधिकारी ने कहा, "आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए कर्मचारी और मशीनरी मौके पर हैं। आग पर जल्द ही काबू पा लिया जायेगा।"

0 टिप्पणियाँ