सोपोर में लश्कर के दो आतंकवादी पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद: पुलिस

 

श्रीनगर, 05 नवंबर : पुलिस के अनुसार शनिवार को उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके से लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस प्रवक्ता के बयांन के मुताबिक 04 नवंबर 2022 को शाम के समय पीसी सोपोर द्वारा 22 आरआर के साथ सोपोर के शाह फैसल मार्केट में एक CASO लॉन्च किया गया था। 

उस दौरान बस स्टैंड सोपोर से शाह फैसल मार्केट की ओर आने वाले एक व्यक्ति के हाथ में एक बैग देख कर कुछ अंदेशा होने के कारण उसे रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मौके से भागने की कोशिश की। मुस्तैद सुरक्षा बलों ने बड़ी हे सूझ बुझ के साथ उसे धार दबोचा।

उक्त बैग की तलाशी लेने पर 01 पिस्टल, 01 पिस्टल मैगजीन, कुछ पिस्टल राउंड और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान हमरे पट्टन के मुश्ताक अहमद वानी के बेटे रिजवान मुश्ताक वानी के रूप में बताई।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति प्रतिबंधित संगठन लश्कर का एक हाइब्रिड आतंकवादी है जिसे गैर स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यकों, सुरक्षा बलों और शांतिपूर्ण नागरिकों पर हमला करने का काम सौपा गया था।

तदनुसार कानून की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन सोपोर में प्राथमिकी संख्या 250/2022 दर्ज की गई है।

आगे की पूछताछ में, उसने अपने एक और सहयोगी/हाइब्रिड आतंकवादी, जमील अहमद पारा के बेटे, टप्पर पट्टन के हबीबुल्ला पारा के नाम का खुलासा किया, जिसे बाद में बारामूला पुलिस के साथ मिलकर सेना की एक टुकड़ी ने देर रात चले तलाशी अभियान के दौरानउसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ जारी है और आगे के खुलासे के साथ-साथ बरामदगी की भी उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ