बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह हाईवे, मुगल रोड यातायात के लिए बंद

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग खुला

श्रीनगर, 6 नवंबर: यातायात अधिकारियों ने रविवार को कहा की कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग तथा मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। 

श्रीनगर में यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों सड़कों को सुबह के समय बंद कर दिया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग खुला है। 

यातायात विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। 

 इसमें कहा गया है, "मुगल रोड और एसएसजी (श्रीनगर-गुलमर्ग-गुमरी) रोड को बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।"

मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में रात भर बारिश और बर्फबारी हुई, जो रविवार सुबह तक जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ