सोपोर में आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल, मस्जिद समेत दो इमारतें हुयी क्षतिग्रस्त

आग की लपटों में एक एलपीजी सिलेंडर भी फट गया, जिसके कारण आग पर काबू पाने से पहले ही अली मोहम्मद रेशी और वजाद अहमद डार के रूप में पहचाने गए दो दमकलकर्मियों को मामूली चोटें आईं। खबर लिखे जाने तक आग को आगे फैलने से रोक लिया गया।

श्रीनगर, 25 अक्टूबर (IANS): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के तरजू इलाके में रात भर लगी भीषण आग में एक मस्जिद सहित एक आवासीय घर क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मीडिया में आयी खबरों के अनुसार आग पर काबू करने के दौरान दो दमकलकर्मी भी घायल हो गए।

खबर के मुताबिक तरज़ू सोपोर में इज्जत शाह कॉलोनी में आग लग गई जिसमें 2 मंजिला आवासीय घर और एक मस्जिद 'मस्जिद मुस्तफा' इसकी चपेट में आ गए। एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन एवं आपात विभाग को करीब 1.55 बजे फोन आया और उसके सोपोर स्टेशन ने तत्काल तीन पानी की गाड़ियां इलाके में भेजीं। 

आग की लपटों के तेज होने की वजह से एक एलपीजी सिलेंडर भी फट गया, जिसके कारण आग पर काबू पाने से पहले ही अली मोहम्मद रेशी और वजाद अहमद डार के रूप में पहचाने गए दो दमकलकर्मियों को मामूली चोटें आई। 

आग के कारणों की जांच की जा रही है, उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट का  होना पता चला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ