खारदुंगला लद्दाख के पास गहरी खाई में गिरने से चार पर्यटकों की मौत

पर्यटकों को ले जा रही जीप लद्दाख में खारदुंगला दर्रे के पास सड़क से फिसलकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

श्रीनगर 19 अक्टूबर:  एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि लद्दाख में खारदुंगला दर्रे के पास बुधवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के चार पर्यटकों की मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार, पर्यटकों को ले जा रही जीप सड़क से फिसलकर लद्दाख में खारदुंगला दर्रे के पास 150 फीट की खाई में गिर गई।

चार पर्यटक मुहम्मद फिरोज, रियाज अहमद, और आजम खान जो नई दिल्ली के निवासी थे, के साथ मुरादाबाद यूपी के जीशान तौफीक इस दुर्घटना में मारे गए।

दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ