एक अधिकारी ने बताया कि पीर की गली में करीब दो फुट ताजा हिमपात हुआ है, जबकि कुछ जगहों पर कुछ इंच हिमपात हुआ है, जिससे रोड पर फिसलन की स्थिति के कारण यातायात के लिए प्रतिकूल हो गया है।

पुंछ 20 अक्टूबर: अधिकारियों ने गुरुवार को शोपियां में पीर की गली में रात भर हुई भारी बर्फबारी के बाद जम्मू क्षेत्र के पुंछ-राजौरी जिलों से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि पीर की गली में करीब दो फुट ताजा हिमपात हुआ है, जबकि कुछ जगहों पर कुछ इंच हिमपात हुआ है, जिससे रोड पर फिसलन की स्थिति के कारण यातायात के लिए प्रतिकूल हो गया है।
डीएसपी ट्रैफिक राजौरी-पुंछ ने यात्रियों से सड़क की स्थिति के संबंध में किसी भी अपडेट के लिए टीसीयू जम्मू से फोन नंबर 9419147732 पर संपर्क करने को कहा।
मंगलवार तथा बुधवार की दरम्यानी रात में सुरक्षा बलों की टीमों द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान मुगल रोड पर 35 वाहनों में सवार कम से कम 80 सवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
#Kashmir

0 टिप्पणियाँ