कोई नुकसान नहीं हुआ: अधिकारी
श्रीनगर, 19 अक्टूबर (IANS): उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में हंदवाड़ा के लंगेट-वुडीपोरा इलाके में बुधवार को एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को निष्क्रिय कर दिया गया।
समाचार एजेंसी IANS ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुलिस और सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने बारामूला-हंदवाड़ा रोड पर एक आईईडी का पता लगाया।
उन्होंने बताया कि यातायात को तत्काल रोक दिया गया और लोगों की आवाजाही को सड़क पर प्रतिबंधित कर दिया गया।
सेना का बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचा और बिना किसी नुकसान के आईईडी को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है।

0 टिप्पणियाँ