पुलवामा हमले में सिपाही शहीद, सीआरपीएफ जवान घायल


श्रीनगर, 3 अक्टूबर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया तथा सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। 

हमला दक्षिण कश्मीर जिले के पिंगलाना इलाके में हुआ।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “आतंकवादियों ने पिंगलाना, पुलवामा में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में, 01 पुलिस कर्मी शहीद हो गया तथा सीआरपीएफ का 01 जवान घायल हो गए।"

पुलिस ने कहा कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भेज कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की

अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा, “इस हमले की निंदा करते हुए मैं जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने आज ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। मैं सीआरपीएफ के घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं।"

पीपुल्स कांफ्रेंस ने भी हमले की निंदा की।

ट्वीट में कहा, “हम पिंगलाना (पुलवामा) में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 1 पुलिस कर्मी की जान चली गई और सीआरपीएफ का 1 जवान घायल हो गया। मृतक के परिवार के साथ हार्दिक संवेदना और सहानुभूति और घायलों के लिए प्रार्थना।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ