दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके चंगुल से 14 महिलाओं को छुड़ाया गया, पुलिस के अनुसार और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि शमीम अहमद भट और उसकी दो महिला सहयोगियों शगुफ्ता और अस्मत, जो दुलीपोरा पार्थन के सभी निवासी है, को पुलिस की एक टीम द्वारा जिले में मानव तस्करी के संचालन की सूचना के आधार पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने दुलीपोरा और उसके आस-पास के स्थानों में भट के घर से कुछ नाबालिगों सहित 14 महिला पीड़ितों को भी बचाया।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी बडगाम जिले और घाटी के अन्य हिस्सों में अलग-अलग जगहों से लड़कियों को खरीद कर उनका शोषण कर उन्हें बेंच देते हैं।
उन्होंने कहा, "मामले में आगे की जांच चल रही है और गिरफ्तारियों की उम्मीद है," मुक्त करायी गयी महिलाओं को नारी निकेतन पुनर्वास केंद्र, चदूरा में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि थाना बडगाम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या 370/2022 का मामला दर्ज किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाई गई महिलाओं का मेडिकल परीक्षण किया गया है, जबकि आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।

0 टिप्पणियाँ