पुंछ में ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरने से दो लोग घायल

उन्हें बीएसएफ की 32वीं बटालियन की एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल मंडी ले जाया गया जहां से उन्हें विशेष इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ रेफर कर दिया गया।

पुंछ, 29 अक्टूबर : पुंछ जिले की तहसील मंडी के पाडी बाजार इलाके में शनिवार को एक ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिर जाने से दो लोग घायल हो गये। 

घायलों की पहचान मुहम्मद अकबर खान के पुत्र रावील अहमद, मुहम्मद तारिक खान के पुत्र अरशद खान के रूप में हुई है। दोनों तहसील मंडी जिला पुंछ के मरनूत निवासी हैं।

उन्हें बीएसएफ की 32वीं बटालियन की एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल मंडी ले जाया गया जहां से उन्हें विशेष इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ रेफर कर दिया गया।

#Poonch #Kashmir #Jammu 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ