अवंतीपोरा में पिस्टल के साथ हिज्बुल आतंकी हुआ गिरफ्तार : पुलिस

 श्रीनगर, 6 अक्टूबर: पुलिस ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में हिज्बुल के एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।


पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी की पहचान दानिश मोहिदीन गनी पुत्र गुलाम मोहिदीन गनी निवासी ददसारा अवंतीपुर के रूप में हुई है, जिसे अवंतीपोरा पुलिस ने सेना की 42 आरआर और सीआरपीएफ की 130वीं बटालियन के साथ चंद्रिगम के एक नाके पर पकड़ा था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और पिस्टल मैगजीन बरामद की है। 

प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए आतंकवादी ने स्वीकार किया कि वह 29-09-2022 से सक्रिय प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल का आतंकवादी है। 

पुलिस स्टेशन अवंतीपोरा में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या 221/2022 का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

#Awantipora #Terrorist 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ