एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नवरात्री के मद्देनजर कटरा में किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए रियासी जिले के दूर-दराज के इलाकों में, होटलों, रेस्तरां में तलाशी के साथ-साथ औचक निरीक्षण के लिए अतिरिक्त चौकियां बनायीं गयी है।
उन्होंने कहा, 'हमने अपनी टीमों को दो भागों में बांटा है। एक हिस्सा नवरात्रि से पहले लोगों पर नजर रखेगा और दूसरा हिस्सा नवरात्रि उत्सव के दौरान नजर रखेगा। पुलिस ने इस पुरे क्षेत्र को नौ क्षेत्रों में विभाजित किया है और प्रत्येक क्षेत्र का नेतृत्व जेकेपी के एक डीवाईएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि नवरात्रि उत्सव के दौरान तीर्थस्थल और अन्य भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए सिविल कपड़ों में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, "हमने होटल मालिकों और यात्री वाहन संचालकों से कहा है कि वे संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर जल्द ही पुलिस को सूचित करें।"
#katra #Kashmir #Jammu #Navratri #DurgaPooja

0 टिप्पणियाँ