शुरुआती जाँच से माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है।
गांदरबल, 26 सितंबर (IANS): मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बरोसा गांव में कल देर रात भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं।
समाचार एजेंसी केएनओ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात गांव में एक दुकान में आग लग गई।
उन्होंने बताया कि आग तेजी से फैली और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
अधिकारी ने कहा कि दमकल की गाड़ियों ने आकर आग पर काबू कर आगे की क्षति को रोका, पर तब तक दुकानों का कभी नुकसान हो चूका था। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
#Gandherbal #Kashmir

0 टिप्पणियाँ