जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादियों को सेना ने किया ढेर

मारे गए आतंकियों के पास से कई हथियार, गोला-बारूद, ग्रेनेड और पाकिस्तानी करेंसी नोट हुए बरामद। 


जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया, इस ऑप्रेशन में दो आतंकवादी मारे गए। 


श्रीनगर स्थित पीआरओ डिफेंस कर्नल इमरोन मुसावी ने कहा कि पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों से प्राप्त विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर माछिल सेक्टर में संभावित घुसपैठ की कोशिश का पता चला था, सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया तथा पुलिस और सेना ने संयुक्त घात लगा कर रखा था। 


उन्होंने कहा कि खराब मौसम की स्थिति में सुबह करीब साढ़े सात बजे सतर्क सैनिकों ने दो सशस्त्र घुसपैठियों को टेकरी नार, माछिल के पास नियंत्रण रेखा पार करते देखा। पीआरओ डिफेंस ने कहा कि घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों ने जैसे ही क्षेत्र में दाखिल हुए, दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था। 


उन्होंने कहा कि मारे गए उग्रवादियों के पास से दो एके 47 राइफल, छह एके मैगजीन, 53 एके 47 राउंड, चार हथगोले, दो पिस्तौल, दो पिस्टल मैगजीन, 35 पिस्टल की गोलियां, कुछ पाकिस्तानी मुद्रा और खाने का सामान बरामद किया गया।

#Kashmir #Jammu #Kupwara #IndianArmy 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ