जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद गुरुवार सुबह से राजौरी कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण है।
राजौरी, 09 सितम्बर (IANS): कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के जिला प्रशासन ने शुक्रवार को राजौरी शहर के कुछ हिस्सों में सीआरपीसी 144 के तहत एहतियातन प्रतिबंध लगा दिया।
एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जिला मजिस्ट्रेट राजौरी ने सीआरपीसी 144 के तहत एक आदेश जारी किया जिसमे कहा गया है की पुलिस को क्षेत्र में शांति बनाये रखने के लिए सीआरपीसी 144 के तहत प्रतिबंध लागू करें।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए शहर के कुछ हिस्सों में वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गाड़ियां शहर में चक्कर लगा रही हैं और लोगों से बेवजह सड़कों पर न निकलने की अपील कर रही हैं।
जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद गुरुवार सुबह से राजौरी कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण है।
अधिकारियों ने बताया कि आज जुमे की नमाज के बाद धरना प्रदर्शन की आशंका है। स्थिति को रोकने के लिए शहर में प्रतिबंध लगाए गए हैं।
#Kashmir #Rajouri

0 टिप्पणियाँ