जम्मू-कश्मीर के कटरा में 3.5 तीव्रता का आया भूकंप

पिछले महीने, जम्मू क्षेत्र के डोडा, रियासी, किश्तवाड़ और उधमपुर जिलों में कम तीव्रता के 13 भूकंप आए थे।

जम्मू, 8 सितंबर:  अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में गुरुवार को 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।

उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप कटरा में सुबह सात बजकर 52 मिनट पर आया, जहां त्रिकुटा पहाड़ियों में माता वैष्णोदेवी की पवित्र गुफा है।

भूकंप का केंद्र 33.14 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.58 डिग्री पूर्व देशांतर 10 किमी की गहराई पर था।

पिछले महीने, जम्मू क्षेत्र के डोडा, रियासी, किश्तवाड़ और उधमपुर जिलों में कम तीव्रता के 13 भूकंप आए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ