जम्मू-कश्मीर श्रीनगर डीएसपी लिंचिंग मामला: कोर्ट ने 17 आरोपियों को दी जमानत

श्रीनगर, 08 सितंबर: श्रीनगर के नौहट्टा में जामिया मस्जिद के बाहर 2017 में भीड़ द्वारा एक डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या के मामले में एक विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अदालत ने 17 आरोपियों को जमानत दे दी। 

एनआईए अदालत के लिए विशेष न्यायाधीश नियुक्त किए गए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमएस मन्हास ने 81 पन्नों के आदेश में कहा कि अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले है। उन्होंने कहा, "चार्जशीट में जो भी आरोप लगाए गए हैं, उन आरोपों को साबित करने के लिए अभियोजन पक्ष की ओर से कोई आधार नहीं है।"

“न ही अदालत को यह प्रतीत होता है कि आरोपी ने अपराध किया है। चूंकि मुकदमा अब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत साबित करने में विफल रहा है, इसलिए 17 आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किया जाता हैं।' आदेश गया की आरोपियों को सिक्योरिटी के तौर पर दो लाख रुपये जमा करना, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जांच में सहयोग करने के लिए, सबूतों को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करने और बिना अनुमति के अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं जाने के लिए आदेश दिया। (KNS)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ