कुलगाम : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

कुलगाम : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के बटपोरा गांव में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। 


उन्होंने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की तलाशी तेज की, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसका जवाबी कार्रवाई स्वरुप मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि गोलीबारी जारी थी और माना जाता है कि एक से दो आतंकवादी इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं। (KNO)


#Police #Kulgam #Kashmir  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ