दो दिन पहले श्रीनगर के सोनवार इलाके में बालू निकालते समय 22 वर्षीय जफर वानी झेलम नदी में डूब गया था
श्रीनगर, 3 सितंबर: बनिहाल के एक मजदूर का शव शनिवार को श्रीनगर के राजबाग इलाके में झेलम नदी से हुआ बरामद, दो दिन पहले रेत निकालने के दौरान मजदूर डूब गया था।
समाचार एजेंसी केएनओ ने बताया कि 22 वर्षीय जफर वानी श्रीनगर के सोनवार इलाके में रेत निकालते समय झेलम नदी में डूब गया था।
एक अधिकारी अनुसार उसके डूबने की खबर के बाद ही से श्रीनगर नदी पुलिस और एसडीआरएफ ने उसकी खोज के लिए बचाव अभियान शुरू किया था, आज सुबह मजदूर का शव बरामद कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को चिकित्सकीय कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ