रात भर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के बाद आज सुबह मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने लकड़ी का इंतजाम किया और शव को श्मशान घाट ले गए तथा अन्य जरूरी रस्में निभाईं।
श्रीनगर, 2 सितम्बर : सदियों पुराने सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखते हुए, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के परगोची गांव में स्थानीय मुसलमानों ने शुक्रवार को एक बुजुर्ग पंडित महिला का अंतिम संस्कार किया, जिनका पिछले दिन निधन हो गया था।
चुन्नी लाल कन्ना की पत्नी 75 वर्षीय चुन्नी देवी का गुरुवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
समाचार एजेंसी जीएनएस ने बताया कि मौत की खबर मिलते ही, इलाके के स्थानीय लोग चुन्नी लाल कन्ना के आवास पर जमा हो गए, वे प्यार से उन्हें 'चुन्नी जी' बुलाते हैं।
रात भर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के बाद आज सुबह मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने लकड़ी का इंतजाम किया तथा शव को श्मशान ले गए बाद में उन लोगों ने हिंदू धर्म के अनुसार अन्य आवश्यक अनुष्ठान भी किए।
बुजुर्ग महिला की मौत पर शोक जताने के लिए गांव के बुजुर्ग व महिलाएं परिवार के पास पहुंचे तथा इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ भी दिया।
#Srinagar #Jammu #Kashmir

0 टिप्पणियाँ