दुकान एक भीड़भाड़ वाली जगह पर स्थित है और इस बात की पूरी आशंका है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आसपास की दुकानों में आग लग सकती है।
श्रीनगर, 12 अगस्त: मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के रीगल चौक में एक बेकरी की दुकान में आग लग गई। स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी जीएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आग रीगल चौक स्थित 'हॉलीवुड बेकरी' में लगी। उन्होंने कहा, "दुकान एक भीड़भाड़ वाली जगह पर स्थित है और इस बात की पूरी आशंका है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आग बगल की दुकानों में भी फ़ैल सकती है।"
अग्निशमन और आपातकालीन विभाग के एक अधिकारी ने जीएनएस को बताया कि मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुँच चुकी है। अधिकारी ने कहा, "हमने कुछ और अग्नि शमन गाड़ियों को साइट पर पहुंचने का निर्देश दिया है", आग को अन्य दुकानों में फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। और अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
#Srinagar

0 टिप्पणियाँ