दक्षिण अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला किया,जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर आतंकियों ने अचानक से फायरिंग कर दी।
अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर गोलियां चलाईं। इस आतंकवादी घटना में एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई हैऔर इलाके में खोज जरी है।
#Anantnag#Bijbehare


0 टिप्पणियाँ