उन्होंने कहा कि जुलाई में बादल फटने के कारण यात्रा तीन दिनों तक स्थगित रही और सुरक्षा बलों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के प्रयासों ने तीर्थयात्रा को फिर से शुरू करना सुनिश्चित किया।
सिन्हा ने श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "वार्षिक तीर्थयात्रा का समापन छड़ी मुबारक की समापन पूजा के साथ हुआ। इस वर्ष कुल 3.65 लाख तीर्थयात्रियों ने श्री अमरनाथ जी के दर्शन किए। यह आंकड़ा पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है।"
उन्होंने कहा कि जुलाई में बादल फटने के कारण यात्रा तीन दिनों तक यात्रा स्थगित रही परन्तु हमारे सुरक्षा बलों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के प्रयासों ने तीर्थयात्रा को फिर से शुरू करना सुनिश्चित किया।
एलजी ने कहा कि पूरे भारत से तीर्थयात्री गुफा मंदिर में आए और शिव लिंगम के दर्शन किए। सिन्हा ने कहा कि 44 दिनों की यात्रा अवधि के दौरान, लगभग 20 दिनों तक मौसम ख़राब रहा जिसकी वजह से श्राइन बोर्ड के अलावा एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को तीर्थयात्रियों के लिए ख़राब मौसम होने की वजह से यात्रा में रूकावट की सलाह जारी करनी पड़ी।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्री निवास सुविधाओं में यात्रियों को समायोजित करने की क्षमता 70,000 से बढ़ाकर 125,000 कर दी गई है। “आरएफआईडी चिप्स ने तीर्थयात्रियों पर नज़र रखने में एक बड़ी भूमिका निभाई। एक बच्ची खो गई जिसे आरएफआईडी के जरिए कुछ ही मिनटों में ट्रैक कर लिया गया था।
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यात्रा शांतिपूर्ण रही तथा सोनमर्ग के बालटाल और पहलगाम के चंदनवाड़ी दोनों आधार शिविरों में तीर्थयात्रियों ने प्रशासन द्वारा किए गए विभिन्न सर्वेक्षणों के माध्यम से व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों को पूरे दिल से समर्थन देने के लिए पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और सामान्य रूप से अन्य केंद्रीय बलों और विशेष रूप से पहलगाम और बालटाल के स्थानीय लोगों सहित सुरक्षा बलों को धन्यवाद दिया। एलजी ने कहा, "मैं खुले हाथों से तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए पूरे कश्मीर के लोगों का शुक्रगुजार हूँ।" सुरक्षा बलों ने तीर्थयात्रियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की तथा शांतिपूर्ण ढंग से तीर्थयात्रा सुनिश्चित की।
यह पूछे जाने पर कि क्या अमरनाथ तीर्थयात्रा के कारण पर्यटक प्रवाह में कमी आई है, एलजी ने कहा कि यात्रा ने कश्मीर में पर्यटन को प्रभावित नहीं किया। उन्होंने कहा, "अगर हम तीर्थयात्रा के दौरान पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों की तुलना करें, तो इस साल तीर्थयात्रा के दौरान पर्यटकों के आंकड़े बहुत अधिक थे," उन्होंने कहा कि पर्यटन को तीर्थयात्रा से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। भविष्य में, भारत भर के लोगों से हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, उसे देखते हुए बहुत बेहतर यात्रा होगी।"
#Kashmir #Amarnath #News


0 टिप्पणियाँ