पुलिस ने कहा कि उक्त मामले में आगे की जांच जारी है, और गिरफ्तारी तथा बरामदगी की उम्मीद है।
श्रीनगर 22 अगस्त: पुलिस ने सोमवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य पर ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरे कथित हाइब्रिड लश्कर के आतंकवादी को गिरफ्तार किया।
"बडगाम में अल्पसंख्यकों पर ग्रेनेड हमले से संबंधित थाना चदूरा की प्राथमिकी संख्या 147/2022 मामले की जांच के दौरान, 02 हाइब्रिड आतंकवादियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच से यह जानकारी प्राप्त हुई की इस मामले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर का एक और हाइब्रिड आतंकवादी था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उसका नाम सुहैल अहमद मलिक पुत्र अब्दुल हमीद मलिक निवासी पंजान चदूरा है जिसे आज गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त मामले में आगे की जांच जारी है, और गिरफ्तारी तथा बरामदगी की उम्मीद है।
#Kashmir


0 टिप्पणियाँ